Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Oct 23, 2012 - 18:30:08 PM


Title - महामाया एक्सप्रेस से चुराए कपड़े
Posted by : RailXpert on Oct 23, 2012 - 18:30:08 PM

महामाया एक्सप्रेस से चुराए कपड़े

  मनियां। धौलपुर-आगरा रेल मार्ग पर गांव रांडौली के समीप कुछ लोगों ने महामाया एक्सप्रेस की लगेज बोगी से कीमती कपड़ों के 13 बण्डल चोरी कर फेंक दिए। इन कपड़ों में साड़ी, लहंगा व चुनरी शामिल हैं। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद ये व्यक्ति वहां से फरार हो गए। रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) चौकी ने बण्डल बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।

महामाया एक्सप्रेस शाम करीब साढे सात बजे मनियां थाना इलाके के गांव रांडौली के पास स्थित रेलवे का सिगनल नहीं होने के कारण रूक गई थी। इस ट्रेन की लगेज बोगी में रखे कीमती कपड़ों के 13 बण्डल अज्ञात व्यक्तियों ने ट्रेन से फेंक दिए थे। इसी बीच वहां से गुजरे एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रेन के रूकने तथा बण्डलों के बारे में बरैठा पुलिस चौकी को सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी रूप सिंह धाबई ने इसकी सूचना मनियां थाना प्रभारी, आरपीएफ व जीआरपी को दी। इसके बाद मौके पर मनियां थाना प्रभारी मनोहर लाल मीणा, आरपीएफ चौकी प्रभारी एन. के. डण्डौतिया व जीआरपी चौकी प्रभारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रेन के पास अलग-अलग