Indian Railways News => Topic started by chotelal on Jul 13, 2012 - 08:00:05 AM


Title - ममता की नयी ट्रेनों पर कैग की पैनी नजर
Posted by : chotelal on Jul 13, 2012 - 08:00:05 AM

कैग की टीम 2009 व 2011 के बीच ममता बनर्जी के कार्यकाल में शुरू की गयी वैसी सभी ट्रेनों में सफर करेगी, जिनके फेरे हावड़ा और सियालदह स्टेशनों से शुरू होते हैं या इन स्टेशनों पर समाप्त होते हैं.
यात्रा का उद्देश्य यह पता लगाना है कि स्टेशनों तक ट्रेनों के फेरों की जरूरत वास्तव में थी या नहीं. कैग सूत्र के अनुसार, हमारे ऑडिटर न केवल इन ट्रेनों से यात्रा करेंगे, बल्कि बोगियों के भीतर की फोटो भी लेंगे.इससे इन ट्रेनों की लोकप्रियता की वास्तविक स्थिति का पता लगाया जा सकेगा.हमने इस बारे में रेल प्रमंडलों को सूचना दे दी है.
इसके तहत, ऑडिटरों की टीम पूर्वी रेलवे की 10 जोड़ी नयी ट्रेनों का निरीक्षण करेगी. इनमें 13051/52 हावड़ा-सिउरी हूल एक्स, 13421/22 नवद्वीपधाम-न्यू फरक्का एक्स, 13053/54 हावड़ा-सिउरी एक्स, 13117/18 कोलकाता-बहरमपुर कोर्ट एक्स, कोलकाता-अजीमगंज 13027/28 कवि गुरु एक्स, 12273/74 हावड़ा-नयी दिल्ली दुरंतो एक्स, कोलकाता-झांसी 11105/06 प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्स, 12357/58 कोलकाता-अमृतसर सुपरफास्ट एक्स, 12249/50 कोलकाता-नयी दिल्ली युवा एक्स व सियालदह और न्यू कूचबिहार 13147/48 उत्तर बंग एक्स ट्रेनें शामिल हैं.
इन ट्रेनों में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एक्सप्रेस को छोड़ बाकी सारी ट्रेनों की शुरुआत ममता बनर्जी द्वारा की गयी है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन ट्रेनों की समीक्षा का कारण कैग को मिली रि