Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Sep 25, 2016 - 22:05:15 PM


Title - मथुरा जंक्शन को शीघ्र मिलेगा वाई फाई
Posted by : RailEnquiry Admin on Sep 25, 2016 - 22:05:15 PM

डी आर ऍम आगरा के अंदर आने वाले सभी स्टेशनों में से मथुरा जंक्शन सबसे महत्वपूर्ण स्टेशन है जहाँ से सबसे ज्यादा यात्री आते और जाते हैं| हाल ही में इसे एकीकृत सुरक्षा प्रणाली से लैस किया गया था और अब वाई-फाई की सुविधा भी जल्द ही प्रदान कर दी जाएगी|

मथुरा जंक्शन देश के उन 75 स्टेशनों में से है जिसके लिए ख़ास तौर पर स्टेशन निदेशक नियुक्त किये जाएंगे| इस वर्ष अंत तक मथुरा को स्टेशन निदेशक मिल जाएगा| अभी देश में कुल 12 स्टेशन ही हैं जहाँ स्टेशन निदेशक नियुक्त हैं|

स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान के दौरान साफ़ सफाई के साथ लोगों को जागरूक बनाने का भी कार्य किया गया और स्टेशन के उन्नयन का कार्य भी किया जा रहा है|