Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 14, 2018 - 12:19:31 PM


Title - मथुरा - छपरा एक्सप्रेस घंटों रोकी, हुआ हंगामा
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 14, 2018 - 12:19:31 PM

मथुरा - छपरा एक्सप्रेस को गुरुवार शाम घंटों रोके जाने से नाराज यात्रियों का गुस्सा फुट पड़ा | यात्रियों से पहले बादशाह नगर और फिर गोमतीनगर स्टेशन पर काफी देर तक हंगामा किया | हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने यात्रियों को समझा - बुझाकर शांत करवाया | 
22532 मथुरा - छपरा एक्सप्रेस गुरुवार को करीब पौने आठ घंटे लेट चलकर लखनऊ जंक्शन पहुंची | यहाँ पर ये ट्रेन साढ़े आठ घंटे लेट हो गयी थी | लखनऊ जंक्शन पर ट्रेन 45 मिनट अधिक रोकी गयी | इसके बाद शाम साढ़े चार बजे बादशाहनगर पहुँचने पर भी रोक दिया गया | करीब बीस मिनट  चलने पर कुछ ही दूरी पर आउटर पर ही रोक दी गयी | 30 मिनट बाद बढ़ने पर गोमतीनगर में रोक दिया गया | जिससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और वह ट्रेन से उत्तर कर हंगामा करने लगे | मौके पर पहुंची आरपीएफ टीम ने यात्रियों को समझकर स्थिति संभाली |

-HINDI-