| Indian Railways News => | Topic started by riteshexpert on Aug 27, 2013 - 11:58:05 AM |
Title - मथुरा के लिए जन्माष्टमी पर विशेष चलेगी ट्रेन--special train for Mathura on Krisha JanmastamiPosted by : riteshexpert on Aug 27, 2013 - 11:58:05 AM |
|
|
लखनऊ। जन्माष्टमी पर पूर्वोत्तर रेलवे का इज्जतनगर मंडल कासगंज-मथुरा के बीच एक जोड़ी विशेष ट्रेन का संचालन 27 से 29 अगस्त तक करेगा। यह विशेष सवारी गाड़ी 05313 कासगंज जंक्शन से रात दस बजे रवाना होगी, जो महरा रात 10:17 बजे, रतिका नगला 10:57 बजे, हाथरस 11:09 बजे, हाथरस सिटी 11:23 बजे, सोनई 11:53 बजे, मथुरा छावनी रात 12:26 बजे और मथुरा जंक्शन रात 12:45 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन-05314 मथुरा जंक्शन से अपराह्न 1:55 बजे रवाना होकर मुरसान 2:40 बजे, हाथरस सिटी 2:55 बजे, अगसौली 3:42 बजे और मरहरा से दोपहर 3:51 बजे छूटकर कासगंज जंक्शन शाम 4:10 बजे पहुंचेगी। गाड़ी का संचालन मथुरा जंक्शन से 28 से 30 अगस्त तक किया जाएगा |