Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Dec 21, 2016 - 14:14:12 PM


Title - मकर संक्रांति के लिए मेला विशेष ट्रेन चलाएगा रेल प्रशासन
Posted by : RailEnquiry Admin on Dec 21, 2016 - 14:14:12 PM

मकरसंक्रांति पर गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं की विशाल भीड़ आती है जिस वजह से रेल प्रशासन को भी हर साल मेला स्पेशल गाड़ियां चलानी पड़ती है जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चलता रहे| पडोसी देश नेपाल से और आसपास की जगहों जैसे महराजगंज, सिद्धार्थनगर आदि जनपदों से भारी सांख्य में लोग आते हैं|

इस वर्ष भी रेल प्रशासन ने मेला विशेष गाड़ियों की घोषणा कर दी है| 12  जनवरी से 16  जनवरी तक गोरखपुर से बढ़नी और नौतनवा के बीच विशेष गाड़ी चलेंगी| इसके अलावा 13  जनवरी से 15  जनवरी 15019  / 15020  गोरखपुर - नौतनवा - गोरखपुर इंटरसिटी का ठहराव कैम्पियरगंज, मनीराम और नकहा जंगल भी कर दिया गया है|
गोरखपुर से नौतनवा के बीच चलने वाली 55039  / 55040 , 55141  / 55142 , 55043  / 55044 , 55069  / 55070  और 55051  / 55052  सवारी गाड़ियों में 12  से 15  जनवरी तक साधारण द्वितीय श्रेणी के अतिरिक्त डिब्बे लागाये जायेंगे|
55095  स्पेशल ट्रेन 12  से 15  जनवरी तक गोरखपुर से रात पौने नौ बजे चलकर रात सवा बारह बजे बढ़नी पहुंचेगी| वापसी में ये बढ़नी से रात पौने तीन बजे चलकर सुबह पौने सात बजे गोरखपुर पहुंचेगी|
55097  स्पेशल 13  जनवरी से 16  जनवरी तक नौतनवा से रात पौने ग्यारह बजे चलेगी और रात में ही डेड़ बजे गोरखपुर पहुँच जाएगी| वापसी में ये रात सवा दो बजे गोरखपुर से चलेगी और सुबह साढ़े पांच बजे नौतनवा पहुँच जाएगी|

-HINDI-