Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 30, 2013 - 15:00:04 PM


Title - मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस का संचालन शुरू
Posted by : irmafia on Sep 30, 2013 - 15:00:04 PM

अंबेडकरनगर : रेल मंत्रालय से जिले को मिली मऊ-आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन रविवार को प्रारंभ हो गया। दिल्ली के लिए चौथी सीधी ट्रेन की घोषणा रेल बजट 2013 में किया गया था। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी।
गत वर्ष रेल मंत्रालय ने जिले से दिल्ली तक सीधी ट्रेन सेवा की सौगात की घोषणा की थी। इसीक्रम में रविवार को मऊ आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ शुरू हो गया। रविवार को ट्रेन का संचालन विशेष रूप से किया गया। अपराह्न करीब चार बजकर 51 मिनट पर ट्रेन अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन यात्रियों को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हो गई। सोमवार से इसका नियमित संचालन होगा। ट्रेन मऊ से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार व मंगलवार को चलेगी। उसी दिन अकबरपुर-लखनऊ होते हुए क्रमश: सोमवार एवं बुधवार को प्रात: साढ़े छह बजे आनंद बिहार टर्मिनल पहुंचेगी। इसी तरह आनंद बिहार से सोमवार और शुक्रवार को चलकर क्रमश: मंगलवार व शनिवार को अकबरपुर होकर मऊ पहुंचेगी। अकबरपुर स्टेशन अधीक्षक सत्यनरायन सिंह ने बताया कि एक एसएलआर, एक एसएल आरडी, छह साधारण यान, छह शयन यान, एसी द्वितीय श्रेणी के एक एवं एसी तृतीय श्रेणी के दो कुल 17 बोगी ट्रेन में लगेंगे।