Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 31, 2012 - 09:00:13 AM


Title - मंदार हिल टू हंसडीहा दौड़ी ट्रायल ट्रेन
Posted by : Mafia on Aug 31, 2012 - 09:00:13 AM

मंदार हिल टू हंसडीहा दौड़ी ट्रायल ट्रेन
निज प्रतिनिधि, बौंसी, बांका: सिक्यूरिटी जांच के तहत शुक्रवार को मंदारहिल से हंसडीहा स्टेशन तक ट्रायल ट्रेन दौड़ाई गई। पहली बार वन वासी इलाकों में गूंजी ट्रेन की सीटी ने लोगों को उत्साह से भर दिया। लोग ट्रेनों को देखने पथ की ओर दौड़ पड़े। 24 किलोमीटर इस रेल पथ के प्राय: हर स्टेशन व हाल्ट पर लोगों की भारी भीड़ ट्रायल ट्रेन के स्वागत में खड़ी रही। जगह-जगह लोगों ने जमा होकर नये हाल्ट बनाने की मांग भी कर रहे थे।

ट्रायल ट्रेन के चलने से मंदारहिल-रामपुरहाट नई रेल पथ के हंसडीहा सेक्सन यानि मंदारहिल से हंसडीहा तक अब यात्रियों के चलने की उम्मीद बढ़ गई है। आज के ट्रायल से पूर्व घोषित तिथि एक सितम्बर से इस पर परिचालन आरंभ होने के आसार बढ़े हैं। आज सर्वप्रथम सिक्यूरिटी आफ रेलवे कमिश्नर आरके यादव ने रेलवे के वरीय अधिकारियों के साथ पूरे पथ का निरीक्षण किया। इसी के साथ स्पीडी ट्रायल में मंदारहिल से पांडे टोला, श्यामबाजार, कमराढोल हाल्ट होते हुए हंसडीहा जंक्शन तक 12 बोगी का इंस्पेक्सन ट्रेन का पीडब्ल्यूआई संजय कुमार की पायलटिंग में चालक एमके अहमद द्वारा दौड़ाया गया। आठ इंजन युक्त ट्राली से निरीक्षण का शुभारंभ मंदारहिल स्टेशन लिंकेज समीप रेल लाइन पर अधिकारियों ने नारियल फोड़कर किया। आठ ट्राली में सबसे आगे रेलवे सुरक्षा आयुक्त के साथ सीओ कान, एके मित्तल एवं मालदा डिविजन के एडीआरएम रजनीश कुमार गुप्ता चल रहे थे। दूसरे ट्राली पर रेलवे निर्माण के मुख्य इंजीनियर आरके यादव, सीनियर डीयूएम नवीन चंद्रा सहित सीनियर डीइएनसी बीके पासवान, जेपी यादव, एइएनबी के मोइत्रा आदि थे। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने अपने तकनीकी सहायकों की मदद से रेलवे यार्ड लिंकेज, क्रास लेबल प्वाइंट मैनेजमेंट का निरीक्षण किया। पुल पुलिया के एप्रोच गार्डवाल, पीलर के साथ लाइनिंग बेलास्ट सहित मंदारहिल प्लेटफार्म तथा उपरी पुल का निरीक्षण किया। सुरक्षा आयुक्त के निरीक्षण दल का पहला पड़ाव सुखनिया रेलवे पुल रहा। वहां से बढ़ते ही नयागांव समीप लोगों ने अधिकारियों को लाल झंडी दिखाकर रोकते हुए वहां हाल्ट बनाने की मांग की। इसके लिए डीआरएम से बात कर मसले को हल करने का आश्वासन दिया गया। पांडे टोला से लेकर हंसडीहा की ओर रेलवे लाइन समीप रेल का स्पीडी ट्रायल और सीटी सुनकर लोग काफी खुश हो रहे थे। सुकिया समीप सरस्वती मंदिर के पास डांड़े पसैय, माधुरी, शिवनगर, उरदाटीकर, प्रसादी टीकर आदि गांव के लोगों ने भी हाल्ट स्टेशन बनाने की मांग की।