Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jul 25, 2013 - 18:00:28 PM


Title - मंडुवाडीह स्टेशन को नजीर बनाए रेलवे 10592923
Posted by : Mafia on Jul 25, 2013 - 18:00:28 PM

पूर्वोतर रेलवे वाराणसी मंडल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक में सुझाव का तांता लग गया। सदस्यों ने वाराणसी के मंडुवाडीह स्टेशन को रेलवे के लिए नजीर बनाने की पहल की।
लहरतारा स्थित डीआरएम कार्यालय में बुधवार को आयोजित बैठक में सदस्य हरिओम पाल ने मंडुवाडीह स्टेशन यार्ड को पार करके बाजार में जाने के लिए पाथ-वे, प्लेटफार्म नंबर एक का मालगोदाम का साइड गेट खोलने, स्टेशन पर सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर सुलभ शौचालय बनाने व गोरखपुर इंटरसिटी में कोच बढ़ाने की मांग की। नौशाद खा ने विभूति एक्सप्रेस का वाराणसी में सामान्य व विदेशी कोटा निर्धारित करने, गंगा कावेरी का कोटा छपरा के स्थान पर बनारस के करने व कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन को और सुदृढ़ करने का सुझाव दिया।
डीआरएम अजय विजयवर्गीय ने कहा कि स्वीकृति विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नए कार्यो पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त एएन झा, सीनियर डीसीएम सीएल साह, जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।