Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 05, 2018 - 13:06:29 PM


Title - मंडुआडीह ओवर ब्रिज कर रहा लोकार्पण का इंतजार
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 05, 2018 - 13:06:29 PM

मंडुआडीह ओवरब्रिज बनकर तैयार हो गया है | कुछ छोटे काम रह गए हैं जिन्हे पंद्रह दिन में पूरा कर लिया जाएगा | ऐसे में इस ओवर ब्रिज को इंतजार है लोकार्पण का | खरमास बाद लोकार्पण की तिथि तय हो जाएगी | वहीँ, चौकाघाट फ्लाई ओवर का काम दिसंबर तक पूरा करना है | लगभग सभी पिलर बना लिए गए हैं | ठंड के चलते काम की गति धीमी है |
मंडुआडीह ओवर ब्रिज को बो-गर्डर जैसे अत्याधुनिक तकनीक से बनाने की प्रक्रिया वर्ष 2014 में 19 जुलाई को शुरू हुई | ये ओवर ब्रिज भारत में दूसरी जगह प्रयोग के तौर पर बनाया गया है | पहला पुल कश्मीर के चिनाब नदी पर बना है | ट्रेनों का आवागमन बाधित न हो, इसलिए ये तकनीक अपनायी गयी है | मंडुआडीह ओवर ब्रिज पिछले साल जून में ही बन जाना था लेकिन समय पर काम पूरा नहीं हो सका |
इस कारण इसकी अवधि बढ़ाकर दिसंबर तक करनी पड़ी | मुख्य सभी काम दिसंबर तक पूरा कर लिए गए लेकिन अभी स्पान के बीच खली जगह भरा जा रहा है | विभागीय अधिकारीयों का कहना है कि 15 दिन में सभी काम पूरे हो जाएंगे |

-HINDI-