Indian Railways News => | Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 17, 2018 - 15:47:26 PM |
Title - भोपाल को मिल सकती है आगरा-मुंबई हमसफर ट्रेन; इंदौर-पटना अंत्योदय भी चल सकती है प्रतिदिनPosted by : RailEnquiry Admin on Aug 17, 2018 - 15:47:26 PM |
|
भोपाल से आगरा और मुंबई के लिए हमसफर और इंदौर - पटना अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन मिल सकती है | इंदौर से पटना के बीच अंत्योदय प्रतिदिन चल सकती है जबकि हमसफर सप्ताह में तीन दिन चलेगी | सितम्बर में इन ट्रेनों की समय सारिणी की घोसणा हो सकती है | विभिन्न बैठकों में ये सामने आया है कि पंजाब मेल जैसी अन्य ट्रेनों में भी वेटिंग संख्या हमेसा बानी रहती है जिस कारण भोपाल से आने जाने वालों यात्रियों को टिकट नहीं मिल पाते | ज्यादातर समय तत्काल का भरोसा करना पड़ता है जो जरूरत मंदों के लिए काम नहीं आता | आगरा-मुंबई हमसफर और इंदौर-पटना अंत्योदय ट्रेन का भोपाल में हाल्ट का समय देर शाम का हो सकता है जबकि लौटते समय सुबह का समय रखा जा सकता है | |