Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 20, 2017 - 10:48:44 AM


Title - भुवनेश्वर - धनबाद - भुवनेश्वर त्रि - साप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस पुनः परिचालित की जा रही है
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 20, 2017 - 10:48:44 AM

धनबाद - चंद्रपुरा रेल लाइन के बंद होने के कारण ट्रेन नंबर 12832/12831 भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक ग़रीब रथ एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। इस ट्रेन को अब बहाल किया जा रहा है और वह वर्तमान समय के अनुसार ही बोकारो स्टील सिटी तक चलाई जाएगी और वहीँ से वापस रवाना कर दी जाएगी | 

ट्रेन नंबर 12832 भुवनेष्वर - धनबाद गरीबरथ एक्सप्रेस

  • चलने का दिन - मंगलवार, शुक्रवार और रविवार
  • चलने की तिथि - 23 जुलाई से
  • बोकारो स्टील शहर का आगमन समय - 09:20 AM

12831 धनबाद - भुवनेश्वर गरीब रथ एक्सप्रेस

  • चलने का दिन - सोमवार, बुधवार और शनिवार
  • चलने की तिथि - 24 जुलाई से
  • बोकारो स्टील सिटी प्रस्थान का समय - 05:40 PM

ध्यान दें -

बोकारो स्टील सिटी और धनबाद के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी