| Indian Railways News => | Topic started by railgenie on Apr 17, 2013 - 06:00:17 AM |
Title - भीड़ देख तीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णयPosted by : railgenie on Apr 17, 2013 - 06:00:17 AM |
|
|
आसनसोल : रेल यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने तीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। आसनसोल रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ मुर्मू ने बताया कि 21 अप्रैल को आसनसोल से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलेगी। जो आसनसोल से दोपहर13 बजकर 55 मिनट पर खुलकर शाम 17:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। उसी दिन कोलकाता से पटना के लिए विशेष ट्रेन रात 20:00 बजे कोलकाता स्टेशन से खुलेगी। जो अगले दिन सुबह 5:40 बजे पटना पहुंचेगी। वहीं 22 अप्रैल को पटना से आसनसोल के लिए विशेष ट्रेन सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर खुलेगी और शाम 17:05 बजे आसनसोल पहुंचेगी। |