Indian Railways News => Topic started by messanger on Oct 24, 2012 - 19:30:06 PM


Title - भारतीय रेलवे की ये खबर आपको दुखी कर सकती है
Posted by : messanger on Oct 24, 2012 - 19:30:06 PM

वित्तमंत्री पी चिदंबरम ने रेल मंत्रालय को 15 साल पुरानी ऐसी परियोजनाओं की समीक्षा करने के लिए कहा है जो अब तक शुरू नहीं हो पाई हैं। साथ ही इन परियोजनाओं की फाइलें बंद करने को भी कहा है। उधर, रेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को अगले साल कोई नई परियोजना शुरू नहीं करने की सूचना दी है।

भास्कर के पास वित्तमंत्री और रेल मंत्रालय के वित्तीय आयुक्त के बीच चार अक्टूबर को हुई बैठक के मिनट्स की कॉपी मौजूद है। रेल मंत्री सीपी जोशी फिलहाल नीतिगत फैसला नहीं कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में इस पर आखिरी फैसला होगा।

340 प्रोजेक्ट पैसे की कमी से लंबित
एक अप्रैल, 2011 तक करीब 340 परियोजनाएं पैसे की कमी के कारण अटकी पड़ी हैं। इनको पूरा करने के लिए करीब 1.25 लाख करोड़ रुपए की दरकार है। पिछले साल कैग ने भी प्रोजेक्ट की देरी पर सवाल उठाते थे। कैग ने कहा कि 50 नई रेल लाइन की स्टडी से जुड़े प्रोजेक्ट 10 साल से ज्यादा पुराने हैं। इन पर करीब 8549 करोड़ रुपए खर्च हो चुके हैं। लेकिन अब भी तय नहीं है कि ये प्रोजेक्ट पूरा भी होगा या नहीं।

राजनीतिक मकसद से घोषणाएं
रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य श्री प्रकाश ने बताया कि राजनीतिक मकसद से कई सारी घोषणाएं कर दी जाती हैं। जिन्हें पूरा करना संभव ही नहीं होता। कुछ मामलों में भूमि अधिग्रहण सबसे बड़ी समस्या होती है। आल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के महासचिव शिवगोपाल मिश्र ने बताया कि करीब 20 हजार करोड़ की परियोजनाएं हैं जिनमें कुछ नहीं हो रहा है। इन्हें बंद करने से हर साल करीब 2500 करोड़ रुपए बचेंगे। चलिए आगे तस्वीरों के जरिए हम आपको ऐसे प्रोजक्ट के बारे में बता रहे हैं जिन पर सरकार की गिर सकती है गाज।