Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 13, 2013 - 18:00:30 PM


Title - भारतीय रेलवे का निर्णय : दो माह के लिए चलेगी पूजा स्पेशल
Posted by : greatindian on Sep 13, 2013 - 18:00:30 PM

बिलासपुर. दुर्गा पूजा व दीपावली त्योहार के अवसर पर हावड़ा-मुंबई मार्ग की ट्रेनों में होने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने 9 अक्टूबर से साप्ताहिक सुपर फास्ट पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। सांतरागाछी से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच यह स्पेशल ट्रेन 8 फेरे के लिए चलाई जाएगी।


यह ट्रेन सांतरागाछी से 9 अक्टूबर से 08060 नंबर के साथ तथा लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 11 अक्टूबर से 08059 नंबर के साथ चलेगी। यह पूजा स्पेशल सांतरागाछी से अक्टूबर महीने में 9, 16, 23 व 30 तथा नवंबर में 6, 13, 20 व 27 तारीख को छूटेगी। वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनल से अक्टूबर माह में 11, 18 व 25 तथा नवंबर में 1, 8, 15, 22 एवं 29 तारीख को छूटेगी। इस ट्रेन में 2 जनरेटर कार, 1 पैंट्रीकार, 7 एसी-३ , 4 एसी-२ व 1 एसी-एक सहित कुल 15 कोच होंगे। ट्रेन बुधवार को सुबह 6.05 बजे सांतरागाछी से छूटकर खडग़पुर, टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा होते हुए रात 8.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर ट्रेन रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, मनमाढ़, नासिक, इगतपुरी, कल्याण होते हुए दूसरे दिन गुरुवार को 12.45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। पूजा के दौरान हर साल स्पेशल ट्रेन चलाई जाती है।
नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की भी पहल

मुंबई-हावड़ा के बीच बिलासपुर जोन से होकर गुजरने वाली एक दर्जन से अधिक ट्रेनों में त्योहार के समय भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिलती है। जनरल डिब्बों की हालत तो और खराब रहती है। टिकट आरक्षण में वेटिंग लिस्ट 300 से अधिक हो जाती है। रेलवे इस रूट पर नियमित व साप्ताहिक चलने वाली ट्रेनों में भी अस्थायी तौर पर अतिरिक्त शयनयान कोच और एसी कोच बढ़ाने का विचार कर रही है।