Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 14:44:49 PM


Title - भारतीय रेल एक सॉफ्ट टारगेट है: मनोज सिन्हा
Posted by : RailEnquiry Admin on Jan 31, 2017 - 14:44:49 PM

मनोज सिन्हा ने सम्वाददाताओं से बातचीत करते हुए माना कि भारतीय रेल किसी के लिए भी एक सॉफ्ट टारगेट है | उन्होंने कहा कि उन्हें इसे कहने और मानने में कोई भी आपत्ति नहीं है क्योंकि रेलवे को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है|
सिन्हा ने एक तरफ भले ही ये कहा कि कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी राज्य की होती है परंतु केंद्र भी अपनी तरफ से आतंकवाद से निपटने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है|
रेलवे पुलिस के पास भी अभी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए वो कौशल नहीं है जो चाहिए| हम इसके लिए गृहमंत्रालय से बात कर रहे हैं कि रेलवे पुलिस को अतिरिक्त संसाधन प्रदान किये जाएँ कि वो किसी भी स्थिति से निपट सके|
मनोज सिन्हा ने हाल ही में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि एक विस्फोट करने के लिए तीन लाख रूपए मिलते थे| आईबी और रॉ ये केस देख रही है जिससे ये अंदाज लगाया जा सकता है कि स्थितियां कैसी बनती जा रही हैं|
इसके अलावा सिन्हा ने रेलवे ट्रैक्स के दोनों तरफ बाड़ लगाने पर भी जोर दिया|
-HINDI-