Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 06, 2017 - 13:06:36 PM


Title - भारतीय रेल अरुणांचल को जोड़ेगा अपने नेटवर्क से
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 06, 2017 - 13:06:36 PM

भारतीय रेल अरुणांचल प्रदेश में अब अपने नेटवर्क का विस्तार करेगा | चीन से लगी सीमा और सीमापार हो रही गतिविधियों को देखते हुए भारत ने इस दिशा में कार्य करने का मन बना लिया है| इस नेटवर्क से प्रदेश के लोगों को भी फायदा पहुंचेगा| सरकार ने तवांग तक रेल नेटवर्क बिछाने का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है|
अब सर्वे का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा| शुरुआती चरण में तीन ट्रैक बिछाये जाएंगे जिसमे 50 से 70 हजार करोड़ रूपए की लागत आ सकती है| ये तीन रेल लाइनें भालुकपुंग से तवांग, सिलाफाटर से बामा और मुर्कोंगसेलेक से पासीघाट होते हुए रूपई तक हैं।
इनपर कार्य पूरा होने के बाद इनका भी विस्तार किया जाएगा| रेलवे तिनसुकिया से पासीघाट तक 300 किमी लंबा रेल ट्रैक बिछाने का काम करेगा|
-HINDI-