Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jun 26, 2013 - 00:00:58 AM


Title - भारतीय रलवे की गंदगी ने किया लोगों की यात्रा को और भी दुश्वार - Nagpur
Posted by : railgenie on Jun 26, 2013 - 00:00:58 AM

नागपुर. भले ही रेलवे प्रशासन यात्रियों को हर सुविधा मुहैया कराने की बात कहता हो, लेकिन वास्तविकता कुछ अलग ही बयान करती है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर के इतवारी स्टेशन से छूटने वाली कुछ गाड़ियों की हालत इन दिनों बहुत ही खराब है। गाड़ियों में बने शौचालय में दरवाजे तक नहीं हैं। ट्रेन क्रमांक 51286 नागपुर-भुसावल पैसेंजर, 51260 नागपुर-अमरावती पैसेंजर आदि में इन दिनों यह हालत देखने मिल रही है। जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ रही है।

रखरखाव के अभाव में कई गाड़ियों की सीटों पर संभल कर बैठना पड़ता है। लापरवाही से बैठने पर फटे सीटों से बाहर निकले नुकिली कील गढ़ सकती है। कई बार यात्रियों को यह कील जख्मी करने का कारण भी बनी हैं।

 

 

गंदगी का आलम

सफाई के अभाव में ट्रेनों में गंदगी ने अपना डेरा जमा लिया है। प्लास्टिक, फलों के छिलके आदि पड़े रहते हैं। ट्रेनों के भीतर आता बारिश का पानी लगने से वह गीले होकर सड़ जाते हैं। जिससे डिब्बें में बदबू फैल जाती है। परिणामस्वरूप यात्रियों का स्वास्थ्य खतरे में पड़ रहा है।

 

शौचालय में पानी नहीं   

टूटे नलों की वजह से ट्रेनों के शौचालय में पानी तक  यात्रियों को नहीं मिल रहा है। प्रशासन की ओर से स्टेशन पर पानी उपलब्ध नहीं कराया जाता। लेकिन नल का पाइप जगह-जगह पर फूटा रहने से पानी लगातार बहता रहता है। जिसके चलते कुछ ही घंटे में पानी की टंकी खाली हो जाती है। और यात्रियों को जरूरत पड़ने पर शौचालय में इस्तमाल करने के लिए पानी नहीं रहता है।