Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 10:12:16 AM


Title - भारत - नेपाल रेल परियोजना तकनीकी पेंच में फंसी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 19, 2017 - 10:12:16 AM

भारत और नेपाल के बीच की रेल परियोजना पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है | तकनीकी कारणों की वजह से इस परियोजना का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है | भारत और नेपाल के बीच पांच रेल परियोजनाओं को पूरा होना था जिसमे से तीन पर अभी तक कोई भी निर्णय नहीं हुआ है | इसके अलावा जोगबानी से विराटनगर तथा जयनगर से जनकपुर के बीच गेज परिवर्तन का कार्य भी अत्यंत धीमी गति से चल रहा है | 
रेल अधिकारीयों की माने तो लगत राशि बढ़ने के कारण कार्य अटके पड़े हैं | तीन वर्ष पूर्व की राशि के अपेक्षा इस समय लगत राशि दोगुनी हो चुकी है | नेपाल में परियोजना से सम्बंधित भूमि अधिग्रहण का कार्य भी मात्र बीस फीसदी ही पूरा हो सका है | इस वर्ष के अंत तक इस रेल परियोजना का कार्य पूरा होना था परन्तु इस वर्ष तो दूर की बात है आने वाले कई विगत वर्षों तक भी पूरा होता नहीं दिख रहा है| 

-HINDI-