Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Apr 27, 2012 - 00:00:23 AM


Title - भारत की सबसे तेज चलने वाली ट्रेन की भी हुई ऐसी हालत
Posted by : RailXpert on Apr 27, 2012 - 00:00:23 AM

भोपाल। भोपाल और हबीबगंज स्टेशन पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को शताब्दी एक्सप्रेस बिना सफाई के ही नई दिल्ली रवाना हो गई। उल्लेखनीय है कि भोपाल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस भारत में सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है। यह १५क् किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है। इसमें आमतौर पर वीआईपी लोग सफर करते हैं।इसके अलावा भोपाल और हबीबगंज स्टेशन से शुरू होने वाली नौ ट्रेनों की साफ-सफाई व्यवस्था सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से प्रभावित हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का निराकरण नहीं होता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
इन ट्रेनों में नहीं हुई सफाई : सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से शताब्दी एक्सप्रेस के कोचों से सिर्फ डस्टबिन की सफाई की गई। वहीं भोपाल एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, इंटर सिटी एक्सप्रेस, भोपाल-दाहोद पैसेंजर, भोपाल-अजमेर एक्सप्रेस और जनशताब्दी एक्सप्रेस के कोचों की सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई।