Indian Railways News => Topic started by irmafia on Jul 25, 2012 - 18:19:00 PM


Title - भागलपुर-हंसडीहा के बीच जल्द शुरू होगी रेल सेवा
Posted by : irmafia on Jul 25, 2012 - 18:19:00 PM

भागलपुर-हंसडीहा के बीच जल्द शुरू होगी रेल सेवा
हंसडीहा, संवाद सूत्र : दुमका व गोड्डा जिले के लोग जल्द ही हंसडीहा से भागलपुर की यात्रा रेलगाड़ी के माध्यम से कर सकेंगे। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगस्त महीने में भागलपुर से हंसडीहा के बीच ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। रविवार को पूर्व रेलवे के मालदा डिविजन की इंजीनियरों की एक टीम को लेकर हंसडीहा पहुंची एक बोगी वाली ट्रेन का ट्रायल मंदारहिल-हंसडीहा रेलखंड में किया गया। इस ट्रेन के माध्यम से इंजीनियरों ने हंसडीहा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन चलाकर गुणवत्ता की जांच की। रेलवे सूत्रों के अनुसार विभाग इस नई रेल लाइन का सीआरएस जांच कराने की तैयारी पूरी कर चुका है और अगस्त के प्रथम सप्ताह में जांच हो सकती है। बताया जा रहा है कि मंदारहिल से हंसडीहा के बीच 24 किलोमीटर रेल लाइन में सभी कार्य लगभग पुरा हो चुका है। इस रेलखंड के अंतर्गत नवनिर्मित कमराडोल हाल्ट एवं हंसडीहा स्टेशन में सिग्नल, बिजली व संचार जैसे महत्वपूर्ण कार्यो को भी पुरा कर लिया गया है। इधर लोगों में इस बात की खुशी देखी जा रही है कि अब भागलपुर की सवारी रेल गाड़ी के माध्यम से करने का मौका मिलने वाला है।

-------------------