Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 24, 2012 - 00:20:01 AM


Title - भागलपुर-रांची एक्सप्रेस से कटकर 3 महिलाओं की मौत-आपका शहर - IBN Khabar
Posted by : railgenie on Jul 24, 2012 - 00:20:01 AM

पुरुलिया। पश्चिम बंगाल में पुरुलिया के झालदा स्टेशन के समीप आज भागलपुर-रांची एक्सप्रेस से कटकर तीन महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और उसकी पुत्री भी थी। दक्षिण पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने बताया कि रेलगाड़ी के चालक ने पटरी पार कर रही इन महिलाओं को देखकर आपात ब्रेक लगाए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और वे रेल के पहियों के नीचे आ गईं। ये सभी झालदा के पारा स्टेशन पर वार्ड नंबर 12 की निवासी थीं। रेल मंत्री मुकुल राय ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की मुआवजा देने की घोषणा की है।