Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 10, 2018 - 14:48:07 PM


Title - भागलपुर-धनबाद के बीच फिर शुरू होगा रेल परिचालन
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 10, 2018 - 14:48:07 PM

17 महीने बाद भागलपुर-धनबाद के बीच टूटा रेल संपर्क नंवबर से फिर से बहाल किया जाएगा। वनांचल एक्सप्रेस फिर से भागलपुर से रांची के बीच धनबाद होकर चलेगी। वर्तमान में इस ट्रेन का मार्ग बदल जाने से धनबाद जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है जो रेल परिचालन के पुनः शुरू होने से दूर हो जाएगी 
किऊल के रास्ते भागलपुर से रांची के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली एक्सप्रेस के परिचालन का भी रास्ता साफ हो गया है। यह ट्रेन भी नंवबर से चलने लगेगी। चंद्रपुरा के पास जमीन के अंदर कोयले की खदान में आग लगने के बाद भू-धंसान की आशका को देखते हुए रेलवे ने आनन-फानन 15 जून 2017 से धनबाद-चंद्रपुरा रेल लाइन को बंद कर दिया था। तब से धनबाद से होकर गुजरने वाली गाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया। ट्रेनों को आसनसोल के रास्ते चलाया जाने लगा। अब से बंद पड़े लाइन से दोबारा ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे कर रही है। रेलवे बोर्ड में मंथन भी शुरू हो गया है।
किऊल के रास्ते चलने वाली भागलपुर-राची एक्सप्रेस को दोबारा चलाने की योजना है। डीसी रेल लाइन पर सिग्नल प्वाइंट की जाच कर ठीक करने की कवायद शुरू कर दी गई है। रेल सेवा से पहले मालगाड़ी चलाकर ट्रॉयल किया जाएगा। इसके बाद ट्रेनें चलेंगी।

-HINDI-