Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Aug 19, 2013 - 06:00:30 AM


Title - भभुआ से पटना इंटरसिटी का परिचालन शुरू
Posted by : AllIsWell on Aug 19, 2013 - 06:00:30 AM

शनिवार को कैमूरवासियों की अभिलाषा पूरी हो गई। भभुआ रोड से पटना वाया आरा होकर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होने से लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह कर दिखाया लोकसभा अध्यक्ष व स्थानीय सांसद मीरा कुमार ने।
उन्होंने 13250 डाउन भभुआ पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्वाह्न 11 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाते ही प्लेटफार्म मौजूद भीड़ की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। दुल्हन की तरह सजी ट्रेन पटना के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान मीरा कुमार ने कहा कि उनके क्षेत्र में दो-दो ट्रेनों को पटना परिचालन कराने के लिए रेल प्रशासन साधुवाद का पात्र है। जनता से किए वादे वे जरूर पूरा करेंगी। रेल संबंधित हर समस्याओं का समाधान होगा। जनता को रेल प्रशासन बेहतर सुविधा उपलब्ध कराए। ऐसा उन्हें विश्वास है। बता दें कि यहां से दिन में पटना के लिए कोई भी ट्रेन नहीं रहती थी। इससे पटना जाने वाले लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। रविवार से सुबह 4.30 बजे दूसरी इंटरसिटी एक्सप्रेस भी चलने लगेगी। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विकास हुआ है। इस रफ्तार को आगे बढ़ाना है और यह सब जनता के सहयोग से होगा। इस मौके पर पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक मधुरेश कुमार, मुगलसराय रेल मंडल के प्रबंधक अनूप कुमार, आरपीएफ कमांडेंट अजीत कुमार बरनवाल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।