Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 15:30:52 PM


Title - भटिंडा - जोधपुर सवारी गाडी पटरी से उतरी, 12 घायल
Posted by : RailEnquiry Admin on Nov 19, 2016 - 15:30:52 PM

भटिंडा - जोधपुर सवारी गाडी के पटरी से उतर जाने के कारण बारह यात्री घायल हो गए| किसी भी यात्री के मारे जाने की कोई खबर नहीं है| ये घटना बीकानेर खंड में आने वाले बीकानेर - सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर राजियासर के पास हुई|
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुँच गए और घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहाँ सभी यात्रियों को मामूली चोट बताकर सभी की छुट्टी कर दी गयी|
इस घटना की वजह से बीकानेर - सूरतगढ़ का मार्ग घण्टो बाधित रहा और बहुत सी ट्रेनों के मार्ग बदलने पड़े जिसमे जमूतवी एक्सप्रेस और कोटा श्री गंगानगर एक्सप्रेस शामिल हैं| इसके अलावा जो ट्रेन निरस्त कर दी गयीं वो हैं - 
जयपुर - सूरतगढ़ , लालगढ़ - अबोहर  पैसेंजर और दिल्ली - बीकानेर 
ट्रैक को अब पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया गया है और ट्रेनों का आवागमन भी सुचारू ढंग से हो रहा है|

-HINDI-