Indian Railways News => Topic started by railgenie on Jul 26, 2012 - 21:00:39 PM


Title - ब्रह्मापुत्र मेल सहित दो ट्रेनें रद
Posted by : railgenie on Jul 26, 2012 - 21:00:39 PM

भागलपुर : असम में सांप्रदायिक हिंसा के कारण बुधवार को दूसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। मंगलवार को पहुंचने वाले 14055 अप ब्रह्मापुत्र मेल अपने निर्धारित समय से करीब 27 घंटे विलंब से पहुंची। इस ट्रेन को मालदा से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया गया। गौरतलब है कि हिंसा के कारण मंगलवार को 14056 डाउन ब्रह्मापुत्र मेल का परिचालन डिब्रूगढ़ के स्थान पर मालदा स्टेशन तक ही किया गया था। वहीं बुधवार को 15648 डाउन लोकमान्य तिलक-गुवाहाटी एक्सप्रेस व 14056 डाउन ब्रह्मापुत्र मेल का परिचालन रद कर दिया गया है। इधर, इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।