Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 26, 2012 - 21:00:36 PM


Title - ब्रह्मापुत्र मेल मालदा तक, कामख्या-गया व गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्स.रद
Posted by : nikhilndls on Jul 26, 2012 - 21:00:36 PM

भागलपुर : असम में साम्प्रदायिक हिंसा का मंगलवार को ट्रेन परिचालन पर बुरा असर पड़ा है। परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गई है। 14055 अप ब्रह्मापुत्र मेल अनिश्चितकालीन विलंब से चल रही है। रात साढ़े बारह बजे तक इस ट्रेन के परिचालन स्थिति की जानकारी नहीं मिल सकी थी। वहीं 15619/15620 कामख्या-गया एक्सप्रेस व 15647/15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का परिचालन रद कर दिया गया है। जबकि 14056 डाउन ब्रह्मापुत्र मेल गुवाहाटी तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन मालदा स्टेशन तक ही चलेगी और मालदा से ही खुलेगी। इसकी पुष्टि भागलपुर के स्टेशन प्रबंधक ओंकार प्रसाद ने की है। इधर, उपरोक्त ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के समक्ष समस्या खड़ी हो गई है। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की स्थिति के बारे में यात्री बार-बार जानकारी ले रहे हैं।