Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Aug 20, 2012 - 15:00:13 PM


Title - बोकारो व गोमो हो कर चल रही मुरी एक्सप्रेस
Posted by : railenquiry on Aug 20, 2012 - 15:00:13 PM

निज संवाददाता, जमशेदपुर : टाटानगर से जम्मूतवी जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का रूट तब्दील कर दिया गया है। रविवार को यह ट्रेन बरकाखाना जाने के बजाय गोमो और बोकारो होकर चलाई गई। ऐसा धनबाद रेल मंडल में बरकाखाना के पास रे और सिंगरौली स्टेशनों के बीच कोयला लदी मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने की वजह से हुआ है। डिरेलमेंट की घटना रविवार को दोपहर के बाद की है।

रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार को जम्मूतवी से टाटानगर आने वाली मुरी एक्सप्रेस भी परिवर्तित रूट से ही आएगी। यही नहीं टाटानगर से जाने वाली मुरी एक्सप्रेस भी बदले हुए मार्ग यानि गोमो व बोकारो होकर चलेगी। जहां दुर्घटना हुई है वहां रेलवे के इंजीनियर पटरी से डिब्बे हटाने में लगे हैं। यहां पांच डिब्बे पटरी से उतरे हैं और डाउन व अप दोनों ट्रैक जाम हो गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सौमित्र मजूमदार ने बताया कि सोमवार की शाम तक मुरी-बरकाखाना रूट सामान्य हो जाएगा।