Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 20, 2012 - 18:01:44 PM


Title - बेपटरी हुई मालगाड़ी, ट्रेनों का बदला रूट
Posted by : nikhilndls on Aug 20, 2012 - 18:01:44 PM

चोपन (सोनभद्र) : चोपन-हावड़ा रेल खंड पर पतरातू (झारखंड) के पास मालगाड़ी के कई डिब्बों के पटरी से उतरने से कई ट्रेनों का रूट बदल दिया गया है।
अमृतसर से चलने वाली मूरी एक्सप्रेस को चोपन की बजाय चुनार-मुगलसराय से संचालित किया गया। हावड़ा चोपन जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन वाया गया मुगलसराय, चुनार, राब‌र्ट्सगंज व चोपन से संचालित की गई। इसके अलावा चोपन-रांची एक्सप्रेस, भोपाल एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन ट्रेनों का भी रूट बदल दिया गया है। ट्रेनों का रूट बदले जाने से यात्रियों की काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। उमस व ट्रेनों में भीड़ के कारण यात्री बेहाल रहे। दूसरे रूट से ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कई घंटे ट्रेनों में ही काटना पड़ा। ईद के ठीक एक दिन पहले हादसे के कारण ट्रेनों का रूट बदले जाने से तमाम मुस्लिम यात्री समय से घर नहीं पहुंच सके।