Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 27, 2013 - 11:57:07 AM


Title - बेंगलुरु और चंडीगढ़ के लिए चले ट्रेन : चैंबर
Posted by : nikhilndls on Aug 27, 2013 - 11:57:07 AM

चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने रेलवे प्रबंधन से जम्मू से शताब्दी समेत कई रूटों में नई ट्रेनों को चलाने की मांग करने के साथ ही रेलवे के लंबित पड़ी योजनाओं को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
उत्तर रेलवे यात्री सेवा समिति (पीएससी) के चेयरमैन जगदीश राज और अन्य सदस्यों से मुलाकात के दौरान चैंबर के प्रधान वाईवी शर्मा ने कहा कि पिछले वर्ष रेलवे ने जम्मू से 1.5 करोड़ रुपये का राजस्व एकत्रित किया है। इस राजस्व को जुटाने में राज्य के व्यापारियों का बड़ा हाथ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जम्मू-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लाइन के निर्माण पूरा होने के बाद यात्रियों विशेषकर व्यापारी वर्ग को लाभ होगा।
वाईवी शर्मा ने कहा कि जम्मू-दिल्ली और जम्मू-मुम्बई के बीच शताब्दी ट्रेनों को चलाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अभी तक यह सपना ही बना हुआ है। इसी तरह उन्होंने जम्मू-बेंगलुरु, जम्मू-चंडीगढ़ के बीच सीधे ट्रेन चलाने, स्टेशन में नए प्लेटफार्म बनाने, स्टेशन में नए फुटब्रिज बनाने, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल को मिला कर नई डिवीजन बनाने, जिसका मुख्यालय जम्मू में खोले जाने की मांग की। उन्होंने ट्रैक डबलिंग के काम को पूरा करने, एस्कलेटर लगाए जाने समेत आरक्षण केंद्र में अतिरिक्त काउंटर खोलने की मांग की। इस पर रेलवे के अधिकारी और चैंबर के अन्य सदस्य शाम लाल लंगर, अनिल गुप्ता, अरुण गुप्ता व दीपक अग्रवाल भी मौजूद रहे।