Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Aug 13, 2013 - 11:58:07 AM


Title - बुंदेलखंड एक्सप्रेस से कटी 10 गाय
Posted by : nikhilndls on Aug 13, 2013 - 11:58:07 AM

रेल पटरी पर बैठी दस गाय बुंदेलखंड एक्सप्रेस की रफ्तार की भेंट चढ़ गई। गायों की मौत से ट्रेन खड़ी हो गई। बाद में गायों को ट्रैक से हटाया गया। इसके चलते एक घंटे तक ट्रेन खड़ी रही।
जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात बेलाताल से कुलपहाड़ के बीच गेट नं 410 पर बड़ी संख्या में गाय रेल पटरी पर बैठी थी। रात करीब 1 बजे ग्वालियर से बनारस की ओर जाने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस निकली तो कुछ गायें तो उठकर भाग गई। जबकि दस गाय ट्रेन की चपेट में आकर कट गई। इतनी गाय की मौत के चलते ट्रेन वहीं पर खड़ी हो गई। बाद में पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने गाय के शवों को वहां से अलग कराया, तब कहीं जाकर ट्रेन अपने नियत समय से लगभग 1 घंटे देरी से रवाना हो सकी।