Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 25, 2013 - 11:55:56 AM


Title - बीच में ही उतर गए अवध एक्सप्रेस के वेंडर
Posted by : nikhilndls on Sep 25, 2013 - 11:55:56 AM

मुजफ्फरपुर से बांद्रा जा रही 19040 अवध एक्सप्रेस स्थित पेंट्रीकार के वेंडर गोरखपुर में गाड़ी से नीचे उतर गए। वे कार्यदायी संस्था पर यात्रियों को जबरन खाद्य सामग्री बेचने के लिए बाध्य करने का आरोप लगा रहे थे। ऐसे में गाड़ी यहां से बिना वेंडरों के ही रवाना हुई। यात्री परेशान रहे।
मंगलवार को दिन के 2 बजे जैसे ही ट्रेन गोरखपुर पहुंची, पेंट्रीकार के सभी वेंडर प्लेटफार्म नंबर 1 पर उतर गए। वे वहीं प्रदर्शन करने लगे। संबंधित अधिकारियों के समझाने के बाद भी वे माने नहीं और कार्यदायी संस्था के स्थानीय कार्यालय हड़हवा फाटक पर पहुंचकर अपनी समस्याओं को गिनाया। उनका कहना था कि संस्था के लोग उनका उत्पीड़न करते हैं। हर दिन एक लक्ष्य निर्धारित कर देते हैं। कहते हैं कि जबरदस्ती और मनमानी सामान बेचों। किसी तरह टारगेट पूरा करो। ऐसे में हमें जबरदस्ती सामान बेचना पड़ता है। लेकिन, मौजूद अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी। ऐसे में वे वहीं प्रदर्शन कर वापस लौट गए। इधर, ट्रेन बिना वेंडरों के ही आगे बढ़ गई। बता दें कि इस गाड़ी में चलने वाली पेंट्रीकार कार्यदायी संस्था के हाथों में है। वह गाड़ी पश्चिम रेलवे से संचालित होती है। ऐसे में इसकी मानीटरिंग में वहीं से की जाती है।
बस्ती में की गई वेंडरों
की व्यवस्था: सीपीआरओ
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बस्ती में अतिरिक्त वेंडरों की व्यवस्था की गई। आगे गोंडा स्टेशन से पेंट्री कार के स्टाफ ट्रेन के साथ आगे तक गए। आवश्यक कार्यवाही के लिए पश्चिम रेलवे को सूचित किया गया है।