Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 29, 2012 - 03:00:16 AM


Title - बिहार बंद पर रेल प्रशासन सतर्क
Posted by : nikhilndls on Jul 29, 2012 - 03:00:16 AM

स्थानीय रेलवे मंडल में एक दिवसीय बिहार बंद के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से बिहार क्षेत्र से गुजरने वाली रेलवे ट्रेनों व स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। शनिवार की रात 12 बजे से चौबीस घंटे के बिहार बंद की घोषणा नक्सलियों द्वारा की गई है। इसको देखते हुए आरपीएफ द्वारा स्थानीय रेल मंडल में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।