Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Jul 27, 2012 - 09:01:31 AM


Title - बिलासपुर में प्लेटफार्म-2 आज से 3 दिन तक बंद
Posted by : riteshexpert on Jul 27, 2012 - 09:01:31 AM

बिलासपुर। रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर दो मरम्मत कार्य के लिए 27 जुलाई से 3 दिन तक बंद किया जाएगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के लाइन नंबर 3 व प्लेटफार्म नंबर दो पर सुबह 9 बजे स्लीपर की मरम्मत शुरू की जाएगी।
यह काम 29 जुलाई की शाम 6 बजे तक चलेगा।

मरम्मत के दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर गाड़ियों का परिचालन बंद रहेगा। बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 02 से रवाना होने वाली दोनों दिशाओं की लगभग 23 ट्रेनों का परिचालन तीन दिन तक अन्य प्लेटफार्म से किया जाएगा।

बिलासपुर रेलवे स्टेशन 02 नंबर प्लेटफार्म पर कंकरीट स्लीपर बदलने का कार्य किया जा रहा है एवं 27 से 29 जुलाई तक 2 नंबर प्लेटफार्म बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी होगी। इसके लिए बाकायदा प्लेटफार्म नंबर एक में ट्रेनों की स्थिति की जानकारी देने के लिए सूचना बोर्ड भी लगाया जा रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी नहीं होगी।