Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 19, 2017 - 10:59:29 AM


Title - बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 19, 2017 - 10:59:29 AM

बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस का मार्ग परवर्तित कर दिया गया है | यह गाड़ी अब रायपुर से गोंदिया, बल्हारशाह होते हुए तिरुपति जाएगी।

गाडी संख्या 17481 बिलासपुर-तिरुपति एक्सप्रेस मंगलवार को बिलासपुर से अपने समय पर रवाना होगी,  जो दस बजकर पांच मिनट है, और रायपुर पहुंचकर गोंदिया, बल्हारशाह की तरफ मुड़ जाएगी | इसके रायपुर पहुँचने का समय दोपहर बारह बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी और गोंदिया दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर पहुंचेगी | 

इस गाड़ी का मार्ग परिवर्तित होने का कारण संबलपुर डिवीजन के तेरुवली और सिंगापुर रोड रेलवे स्टेशन के बीच पड़ने वाली नागवली रेलवे पुल है जो क्षतिग्रस्त हो गया है | 

मार्ग परिवर्तन का सीधा असर महासमुंद, टिटलागढ़ और रायगड़ा से चढ़ने वाले यात्रियों पर पड़ेगा| 

-HINDI-