Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 06, 2018 - 20:02:23 PM


Title - बिना सूचना के रात भर ब्लास्ट कर तोडा गया पहाड़, ग्रामीणों में दहशत
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 06, 2018 - 20:02:23 PM

जमालपुर में नए रेल सुरंग निर्माण में लगे ठेकेदार ने पुलिस और रेलवे को सूचना दिए बगैर बुधवार की रात ब्लास्ट कर दिया | ठेकेदार ने कानून और नियम का पालन किये बिना ही काम किया | रेल सुरंग के पास हुए ब्लास्ट से पहले रेलवे से ब्लॉक लेना था लेकिन ऐसा नहीं किया गया | वहीँ देर रात कुछ अंतराल पर अचानक तीन विस्फोट की आवाज सुनकर ग्रामीण सहम गए | अचानक हुए ब्लास्ट से पहाड़ से टूटकर पत्थर दूर दूर तक बिखर गया | आवाजें सुनकर अशिकपुर रामनगर मोर्चा के गाँव वालों को किसी के द्वारा हमले करने का शक होने लगा | ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पर पुलिस ने मामले की जानकारी रात में लेने की बजाय सुबह लगा दी | हालाँकि सुबह पुलिस ने संवेदक को कड़ी चेतावनी दी | 
दरअसल, जमालपुर - रतनपुर स्टेशन सुरंग के बीच स्थित पुराने सुरंग के पास दोहरीकरण के लिए नए सुरंग का निर्माण होना है जिसके लिए आसपास के छोटे पहाड़ों को हटाया जा रहा है | इसमें पहाड़ को ब्लास्ट करने से पहले पोइस और रेलवे को सूचना देना है | लेकिन संवेदक द्वारा ऐसा नहीं किया गया 

-HINDI-