Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Mar 28, 2018 - 11:50:57 AM


Title - बिना टिकट पकड़े गए पुलिसकर्मी
Posted by : RailEnquiry Admin on Mar 28, 2018 - 11:50:57 AM

खाकी वर्दी में बिना टिकट यात्रा करने वाले पुलिस कर्मियों को एक अभियान के तहत मंगलवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर जुर्माना लगाया गया | चलाए गए अभियान में एक दरोगा समेत छह पुलिस वालों से जुर्माना वसूला गया |

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक विशेष अभियान चला | मुख्य टिकट निरीक्षक के नेतृत्व में चेकिंग स्टाफ ने मगध एक्सप्रेस में तीन, फर्रुखाबाद पैसेंजर में दो सिपाही व जोधपुर हावड़ा में एक दरोगा बिना टिकट पकड़ा | चेकिंग के दौरान मगध एक्स्प्रेस में एक सिपाही से चेकिंग स्टाफ का विवाद भी हुआ | इसके अलावा पूरे दिन 329 यात्रियों का चालान बिना टिकट, प्लेटफार्म व ट्रेन में गंदगी फैलाने, आरक्षित गाड़ियों में सफर करने में किया गया, जिसमे 1.44 लाख रूपए का जुर्माना भी वसूला गया | इस दौरान 29 गाड़ियाँ चेक की गयीं |

-HINDI-