Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Jul 30, 2012 - 15:01:47 PM


Title - बिजली गुल होने से जयपुर आने वाली 3 ट्रेन लेट
Posted by : RailXpert on Jul 30, 2012 - 15:01:47 PM

उत्तरी ग्रिड के फेल होने से रविवार रात ट्रेन यातायात पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया। जयपुर आने वाली तीन ट्रेनें भी सोमवार को देरी से जयपुर पहुंची। ट्रेनों में देरी होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रेलवे प्रशासन के अनुसार जम्मूतवी से अजमेर आ रही पूजा एक्सप्रेस में साढ़े तीन घंटे देरी हुई। इसी प्रकार भोपाल-जोधपुर पैसेंजर ट्रेन 1 घंटे 30 मिनट की देरी से जयपुर पहुंची। बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस में 1 घंटा 15 मिनट की देरी हुई। ट्रेन देरी आने के कारण स्टेशनों पर यात्री इन ट्रेनों का इंतजार करते रहे। यही नहीं जयपुर जंक्शन पर देर रात अंधेरा छा गया। रात 2 बजे बाद आने-जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों को बैठने में भी परेशानी हुई। वे अपना कोच ढूंढने के लिए परेशान होते रहे।