Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Jul 28, 2012 - 06:00:15 AM


Title - बालोतरा बना आदर्श स्टेशन
Posted by : railenquiry on Jul 28, 2012 - 06:00:15 AM

जोधपुर। देश के 131 आदर्श स्टेशनों की सूची में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मण्डल का बालोतरा स्टेशन भी शुमार हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से वर्ष 2012-13 के आदर्श स्टेशनों की सूची जारी की है। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के 11 स्टेशनों को शामिल किया गया है। इनमें से जोधपुर मण्डल का बालोतरा स्टेशन आदर्श स्टेशन श्रेणी में जुड़ गया है। ऎसे में अब देश के आदर्श स्टेशनों की संख्या 976 पहुंच गई है।

ये हैं उत्तर पश्चिम रेलवे के आदर्श स्टेशन
अनूपगढ़, बालोतरा, जयपुर, ख्ौरथल, कोलायत, लूणकरनसर, नौहर, राजगढ़, सरदारशहर, डूंगरगढ़ और सुजानगढ़ देश के आदर्श स्टेशनों में शामिल हो गए हैं।