Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Sep 02, 2012 - 21:01:17 PM


Title - बाल-बाल बचे सैकड़ों यात्री
Posted by : eabhi200k on Sep 02, 2012 - 21:01:17 PM

विदिशा रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह करीब सवा दस बजे एक मालगाड़ी प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर चढ़ गई। इस दौरान वहां खड़ी झेलम एक्सप्रेस के सैंकड़ों यात्री बाल-बाल बच गए। यदि मालगाड़ी खंभे से टकराकर नहीं रूकती तो वहां बड़ा हादसा हो सकता था।

मौत थी सामने
प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सुबह 10.16 बजे 11077 अप झेलम एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक-1 पर आकर खड़ी ही हुई थी। उसी समय वहां स्थित मालगोदाम की पटरियों पर एक मालगाड़ी लगाई जा रही थी। उसमें अनाज भरा जाना था। देखते ही देखते मालगाड़ी का आखरी डिब्बा पटरियों और प्लेटफार्म के बीच लगे स्टापर को तोड़ते हुए प्लेटफार्म पर चढ़ गया और वहां लगे खंभे से भिड़कर रूक गया। झेलम एक्सप्रेस में सवार यात्री कमल रैकवार के मुताबिक हादसा देख ऎसा लगा जैसे मौत सामने आकर खड़ी हो गई हो।

मची भगदड़
मालगाड़ी को ऊपर चढ़ते देखकर प्लेटफार्म पर खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई। सर्वाधिक दहशत उन यात्रियों में रही जो झेलम और मालगाड़ी के बीच पतले से प्लेटफार्म पर खडे थे, क्योंकि उनके पास भागने के लिए सुरक्षित विकल्प नहीं था और मालगाड़ी के डिब्बे के çख्ंाचाव से ओएचई लाइन का तार भी टूटकर वहीं गिरा। इस टूटे हुए तार में करंट नहीं था। अन्यथा हाईवोल्टेज करंट फैलने से बड़ी घटना हो जाती। इस हादसे के बाद झेलम एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक वहीं खड़ी रहीं। जिससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। वहीं अपडाउनर देरी से जा पाए।