Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 12, 2017 - 11:15:53 AM


Title - बारिश के कारण सिगनल हुए रेड ट्रेनें रहीं घंटो विलम्ब
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 12, 2017 - 11:15:53 AM

जलजमाव और नमी के कारण मुजफ्फरपुर जंक्शन के पष्चिमी छोर पर सिग्नल फेल हो जा रहे हैं | इससे चार और तीन नंबर प्लेफॉर्म पर चलने वाले ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ रहा है और इन लाइन्स पर ट्रेनें मैन्युअल पैटर्न से चलाई जा रही हैं | भारी बारिश के कारण पष्चिमी छोर के सिग्नल रेड हो गए है |  इसी दौरान पश्चिमी छोर का प्वाइंट खराब होने से ठप हो गया। ट्रेनों के परिचालन में अफरातफरी मच गई। कर्मियों ने जैसे-तैसे पेपर व कॉसन पर ट्रेनों को दौड़ाया। इधर, सिग्नल विभाग के कर्मी प्वाइंट ठीक करने में जुटे रहे, हालांकि प्वाइंट में गिट्टी व पानी होने के कारण खराब होने से ठीक करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सुबह से शाम तक रेल कर्मी पानी ही निकलते रह गए | सिगनल खराब होने की वजह से नीचे दी गयी ट्रेनें रहीं घंटों विलम्ब -

  • सप्तक्रांति एक्सप्रेस -02 घंटे
  • वैशाली एक्सप्रेस -03 घंटे
  • अवध असम एक्सप्रेस -02 घंटे
  • मिथिला एक्सप्रेस-03 घंटे
  • ग्वालियर मेल -04 घंटे
  • लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस-02 घंटे
  • गोदिंया एक्सप्रेस -02 घंटे
  • बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस -03 घंटे
-HINDI-