Indian Railways News => Topic started by messanger on Jun 30, 2012 - 03:00:04 AM


Title - बारापलासी तक दौड़ी ट्रायल इंजन
Posted by : messanger on Jun 30, 2012 - 03:00:04 AM

बारापलासी तक दौड़ी ट्रायल इंजन
दुमका/जामा (जाटी) : मंदारहिल-दुमका रेल परियोजना के तहत दुमका से बारापलासी तक नवनिर्मित ट्रैक पर शुक्रवार को ट्राइल इंजन चलाकर जांच की गयी।

स्टेशन प्रबंधक श्री प्रकाश के देखरेख में रेलवे के जिला अभियंता हरिश मजुमदार के नेतृत्व में ट्रायल इंजन मधुपुर से दुमका रेलवे स्टेशन पहुंची। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे इंजन बारापलासी के लिए रवाना हुई। श्री मजुमदार के मुताबिक इससे पूर्व लकड़ापहाड़ीतक इंजन का ट्रायल किया गया था जिसकी दूरी दुमका से सात किमी थी। उन्होंने कहा कि बारापलासी में स्टेशन बनने के बाद साल के अंत तक सीआरएस की संभावना है। इसके  बाद इस लाइन पर रेल का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर जूनियर इंजीनियर प्रयाग कुमार दास, पीडब्ल्यूएस विजय गुप्ता, लोको इंस्पेक्टर डी.आर.सोरेन, ड्राइवर आर.एन.दास, केबिन मैन जीतू मंडल के अलावा कई रेलवे कर्मी उपस्थित थे। इधर जामा संवाद सूत्र के अनुसार आजादी के बाद से ही रेल आने की आस लगाये लोगों में उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब पहली बार बारापलासी इंजन पहुंची। इंजन की सीटी सुनते ही रेलवे ट्रैक के निर्माण में लगे मजदूरों के साथ-साथ गांव के बच्चे-बूढे़ एवं महिलाओं खुशी की तरह दौड़ गयी।