Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Apr 16, 2018 - 11:08:21 AM


Title - बापूधाम स्टेशन पर हंगामा, तोड़फोड़
Posted by : RailEnquiry Admin on Apr 16, 2018 - 11:08:21 AM

बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस को ज्यादा देर तक रोके जाने से नाराज यात्रियों नई रविवार शाम जमकर हंगामा किया | पथराव व तोड़फोड़ की | इससे काफी देर तक भगदड़ की स्थिति रही | रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया | 
बताया गया कि रूट डाइवर्ट होने के कारण दिल्ली - -दरभंगा बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर - नरकटियागंज रेलखंड से जाने के क्रम में बापूधाम स्टेशन पर रुकी थी | काफी देर तक ट्रेन के रुकने से यात्री आक्रोशित हो गए | एएसएम कार्यालय के कर्मियों से बदसलूकी की | इसके बाद स्टेशन पर पथराव व तोड़फोड़ की | इसमें डस्टबिन, गमला और अन्य सामान टूट गए | यात्रियों का आरोप था कि पहले से लेट चल रही ट्रेन नरकटियागंज स्टेशन से खुलने के बाद सभी स्टेशनों पर रोक कर चलाया जा रहा है | बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर सबसे अधिक देर तक रोका गया | आक्रोशितों को रेल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने काफी मशक्कत कर समझाया | रेल अधिकारियों ने बताया कि लाइन क्लियर नहीं होने के कारण ट्रेनों को रोका गया था |

-HINDI-