Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 10, 2012 - 12:00:07 PM


Title - बाघ एक्सप्रेस के एसी बोगी से धुआं निकने से अफरातफरी
Posted by : nikhilndls on Sep 10, 2012 - 12:00:07 PM

छपरा, जासं.: गोरखपुर से हावड़ा जा रही बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के एसी बोगी से धुआं निकलने से रविवार को छपरा जंक्शन पर अफरातफरी मच गयी। यात्री बोगी से भागने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार बाघ एक्सप्रेस ट्रेन आज जैसे ही छपरा जंक्शन पर पहुंची तो ट्रेन के एसी बोगी से धुआं निकलते यात्रियों ने देखा जिसकी सूचना उन्होंने रेल कर्मियों को दी। मौके पर इंजीनियरिंग व कैरेज विभाग के कर्मी पहुंचकर एसी बोगी का निरीक्षण किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एसी बोगी के चक्का से धुआं निकल रहा था। बताया जाता है कि ब्रेक लगने से घर्षण से धुआं निकल रहा था। जिसे ठीक किया गया।