Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 08, 2017 - 10:34:11 AM


Title - बांद्रा - पटना ए सी होली स्पेशल मार्च में, रिजर्वेशन नौ फरवरी से शुरू
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 08, 2017 - 10:34:11 AM

पष्चिमी रेल ने बांद्रा से चलकर पटना जाने के लिए एक विशेष ए सी ट्रेन की घोषणा की है| होली में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने ये निर्णय लिया है| ट्रेन की पूरी जानकारी नीचे दी हुई है| जिन यात्रियों को कन्फर्म रिजर्वेशन नहीं मिला है वे इस गाड़ी का लाभ उठा सकते हैं|

09011 बांद्रा - पटना एसी होली स्पेशल

  • चलने का दिनांक - चार मार्च
  • चलने का दिन - शनिवार
  • बांद्रा से चलने का समय - 03:25 PM दोपहर बाद
  • पटना पहुँचने का समय - 03:00AM - मार्च 6 , सोमवार

09012 पटना - बांद्रा एसी सुपरफास्ट होली स्पेशल

  • चलने का दिनांक - मार्च 6
  • चलने का दिन - सोमवार
  • पटना से चलने का समय - 11:10PM रात में
  • बांद्रा पहुँचने का समय - मार्च 8, बुधवार - 12.25PM

स्टेशन जिनपर ये ट्रेन मार्ग में दोनों तरफ से रुकेगी -

बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वड़ोदरा, गोधरा,  रतलाम,  कोटा, सवाईमाधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयान, आगरा फोर्ट, टूंडला, कानपूर, इलाहबाद, मुगलसराय, बक्सर, आरा और दानापुर

-HINDI-