Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Sep 07, 2017 - 12:28:22 PM


Title - बस्ती स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं
Posted by : RailEnquiry Admin on Sep 07, 2017 - 12:28:22 PM

उत्तर प्रदेश के बस्ती स्टेशन पर भले ही सुविधाएं बढ़ाने का दावा किया जा रहा हो परन्तु हकीकत इसके उलट है | रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के नाम पर दिव्यांग व बुजुर्ग यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है | यहाँ बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप तक की सुविधा नहीं है | प्लेटफार्म पर रैंप न होने की वजह से अक्षम यात्रियों को उनके परिजन उठाकर जैसे - तैसे इन प्लेटफार्म से उस प्लेटफार्म पर पहुंचा रहे हैं | रैंप न होने से स्टेशन के व्हील चेयर और स्ट्रेचर निष्प्रयोज्य पड़े हुए हैं | 
चूँकि प्लेटफार्म नंबर 2, 3 और चार पर पहुंचने के लिए रैंप नहीं है, ऐसे में स्ट्रेचर और व्हील चेयर का उपयोग नहीं हो पा रहा है | बस्ती स्टेशन पर मंडल के तीनों जनपदों बस्ती, सिद्धार्थनगर व संत कबीर नगर के अधिकांश यात्री आते हैं | इनमे ऐसे भी यात्री होते हियँ जो चलने फिरने में असमर्थ होते हैं | ऐसे यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक पर तो दिक्कत नहीं होती परन्तु किसी भी अन्य पलटफोर्म पर जाने के लिए काफी परेशानी होती है | 

-HINDI-