Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Aug 11, 2018 - 13:57:50 PM


Title - बरौनी और पटना की दो एक्सप्रेस गाड़ियों में अस्थायी डिब्बा
Posted by : RailEnquiry Admin on Aug 11, 2018 - 13:57:50 PM

रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा विभिन्न पदों के लिए किये जाने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु गोंदिया - बरौनी एवं दुर्ग - पटना के बीच यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 15232  / 15231  गोंदिया - बरौनी - गोंदिया एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 13287  / 13288  दुर्ग - राजेंद्रनगर - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस में अतिरिक्त डिब्बे लगाए हैं जिसका विवरण नीचे दिया हुआ है -

  • 15232  / 15231  गोंदिया - बरौनी - गोंदिया एक्सप्रेस में दो सामान्य कोच 30 अगस्त तक लगाए गए हैं |
  • 13287  / 13288  दुर्ग - राजेंद्रनगर - दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 31 अगस्त तक लगाया गया है 
-HINDI-