Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 03, 2012 - 18:00:14 PM


Title - बरगढ़ और बलांगीर स्टेशनों में रेल रोको
Posted by : puneetmafia on Sep 03, 2012 - 18:00:14 PM

जागरण संवाददाता, संबलपुर :

पश्चिम ओडिशा के प्रति रेल विभाग की उदासीनता को लेकर यहां के लोगों में असंताष दिन ब दिन बढ़ने लगा है। इसको लेकर रविवार को संबलपुर रेल मंडल अधीनस्थ बरगढ़ स्टेशन और बलांगीर स्टेशन में विभिन्न संगठनों की ओर से रेल रोको आंदोलन किया गया और चेतावनी दी गई कि मांगे पूरी नहीं होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार के पूर्वाह्न गांधीधाम से पूरी आती साप्ताहिक ट्रेन को बरगढ़ रोड स्टेशन में करीब 12 मिनट तक रोका गया। बरगढ़ रेल उपयोगकर्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश्वर शतपथि और सचिव कमल जोशी के नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच , रोटरी क्लब, जेसीआई, गुजराती समाज, बिहारी समाज, व्यवसायी संघ समेत अन्य कई संगठनों के कार्यकर्ता इस आंदोलन में शामिल रहे और गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को रोका। बताया गया है कि गांधीधाम-पुरी अप-डाउन एक्सप्रेस के बरगढ़ रोड स्टेशन में ठहराव और बरगढ़ रोड स्टेशन को बी ग्रेड का दर्ज दिए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन रेल विभाग इसके प्रति उदासीन है। रेल उपयोगकर्ता संघ ने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी नहीं होने तक प्रति रविवार बरगढ़ रोड स्टेशन में गांधीधाम-पुरी साप्ताहिक एक्सप्रेस को रोका जाएगा।

इसी तरह, बलांगीर स्टेशन में जिला युवा कांग्रेस की ओर से करीब 10 मीनट तक संबलपुर-रायगढ़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस को रोका गया। युवा कांग्रेस की ओर से रेल बजट में प्रस्तावित रेल वैगन कारखाना बलांगीर जिला के कांटाबांजी में स्थापित किए जाने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर पहले भी आंदोलन किया गया है, लेकिन रेल विभाग बेपरवाह नजर आ रही है।