Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Feb 27, 2013 - 06:00:04 AM


Title - बढ़ती ट्रेनों की संख्या के बीच कम होते कर्मचारी
Posted by : nikhilndls on Feb 27, 2013 - 06:00:04 AM

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : रेल
बजट में दिल्ली से पांच नई ट्रेन चलाने
की घोषणा तो की गई है, लेकिन ट्रेनों के
रखरखाव को लेकर कोई विशेष
व्यवस्था नहीं है। दिल्ली मंडल के तहत
पिछले तीन वर्षो में 34 नई ट्रेनें चलाई
गईं, लेकिन कोच के रखरखाव के लिए एक
भी कर्मचारी को बहाल
नहीं किया गया। स्थिति यह है कि 26
कोच की ट्रेन के रखरखाव के लिए 40-50
कर्मचारियों की जरूरत को दरकिनार
करते हुए महज 20 कर्मचारियों के कंधे पर
यह जिम्मा सौंपा जा रहा है। वर्तमान में
दिल्ली मंडल में करीब 4791
कर्मचारियों की कमी है। जाहिर है इस
कमी से रखरखाव एवं मरम्मत कार्य
प्रभावित हो रहा है।
दुर्घटनाओं के कारण की कोई सुध नहीं :
लगता है रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान
आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर रेल बजट
में कोई सुध नहीं ली गई है। ज्ञात
हो कि दिल्ली क्षेत्र के सौ किलोमीटर के
दायरे में रेलवे ट्रैक के दोनों ओर 5-6 फीट
ऊंची दीवार बनाने की योजना है।
ऐसा होने से दुर्घटनाओं में कमी के आसार
है। हालांकि इस ओर दीवार निर्माण
का कार्य भी शुरू हो गया है, लेकिन बजट
के अभाव में योजना गति नहीं पकड़
पा रहा है। नए रेल बजट में इस मद में कोई
घोषणा नहीं की गई है।