Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jul 30, 2013 - 15:02:06 PM


Title - बंद से ट्वॉय ट्रेन परिचालन ठप
Posted by : puneetmafia on Jul 30, 2013 - 15:02:06 PM

गोरखालैंड की मांग को लेकर गोरखा जनमुक्ति मोरचा द्वारा आहूत 72 घंटे के पहाड़ बंद से विश्व प्रसिद्ध ट्वॉय ट्रेन का परिचालन एक बार फिर से ठप हो गया है। यह ट्रेन इन दिनों कर्सियांग से दार्जिलिंग तथा सिलीगुड़ी रंगटंग के बीच चलती थी। ट्रेन न चलने से इसका लुत्फ उठाने के इच्छुक पर्यटकों को निराशा ही हाथ लगी। डीएचआर सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को सिलीगुड़ी से रंगटंग के बीच दर्जनों यात्रियों ने ट्वॉय ट्रेन का सफर करने के लिए टिकट बुक कराए थे, जिन्हें रद करना पड़ा। डीएचआरके निदेशक ने कहा कि बंद की वजह से ट्वॉय ट्रेन का परिचालन रोकना पड़ा है। बंद खत्म होने के बाद परिचालन सुचारु हो सकेगा।